मौसम अपडेट : उत्तराखण्ड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट......पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज़ बारिश ,कई जगह हाइवे बंद ,इस नदी का बढ़ा जलस्तर। आखिर कहा और कौन सी ? Tap कर देखे रिपोर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखण्ड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट......पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज़ बारिश ,कई जगह हाइवे बंद ,इस नदी का बढ़ा जलस्तर। आखिर कहा और कौन सी ? Tap कर देखे रिपोर्ट

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखंड में आज पहाड़ से मैदान तक बारिश हो रही है। कई जगह हाईवे बंद हैं। वहीं, तेज बारिश से देहरादून में कई जगहों पर जलभराव भी हो गया है। उधर, देहरादून में आज स्कूल बंद रखे गए हैं। 
मौसम विज्ञान केंद्र ने भी आज बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 15 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।
वहीं, अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन का भी खतरा है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
SANATAN OTT - Enhanced Footer