बड़ी खबर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा राहत हेतु देंगे अपना एक माह का वेतन वही यह राज्य मंत्री ( दर्जा प्राप्त ) ने दिए तीन माह का वेतन। आखिर किसने और क्या ? Tap कर जाने

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा राहत हेतु देंगे अपना एक माह का वेतन वही यह राज्य मंत्री ( दर्जा प्राप्त ) ने दिए तीन माह का वेतन। आखिर किसने और क्या ? Tap कर जाने

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान)
देहरादून / हरिद्वार। उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के दौरान राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह के वेतन को आपदा राहत कार्यों हेतु प्रदान करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है और इस कठिन परिस्थिति में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करें।
मुख्यमंत्री धामी स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं तथा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दे चुके हैं।
तीन माह का मानदेय मुख्यमन्त्री राहत कोष में प्रदान किया।
उपाध्यक्ष पारिस्थितिकीय पर्यटक सलाहाकार परिषद ओम प्रकाश जमदग्नि लिखा पत्र
 उपाध्यक्ष पारिस्थितिकीय पर्यटक सलाहाकार परिषद ओम प्रकाश जमदग्नि ने बताया कि दिंनाक 05.08.2025 को उत्तराखण्ड के धराली क्षेत्र जिला उत्तरकाशी एव् पाबौ और थलीसैण जिला पौडी में प्राकृतिक आपदा से जान-माल को अत्यधिक छति पहुंची है। यह घटना अत्यन्त पीडा दायक दुःखद और व्यथित करने वाली है, जिसमें कि प्रदेश मां० मुख्यमन्त्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन व निर्देशो से आपदा के समय से ही त्वरित गति से राहत व बचाव कार्यों को लगातार किये जा रहे है।
     उन्होंने आपदाग्रस्त क्षेत्रो में राहत एवं बचाव कार्यों हेतु अपना तीन माह का मानदेय मुख्यमन्त्री राहत कोष मे प्रदान करने हेतु मुख्य वन संरक्षक पारिस्थितिकीय पर्यटन को पत्र लिखा है।
SANATAN OTT - Enhanced Footer